मेटा में एक बार फिर छंटनी:इंडिया में मार्केटिंग

, एडमिन और HR के एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला जाएगा
नई दिल्ली
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा इस हफ्ते लेटेस्ट राउंड की छंटनी में इंडिया के एम्प्लॉइज को नौकरी से निकालेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटेस्ट राउंड की इस छंटनी में इंडिया ऑपरेशंस में मार्केटिंग, एडमिनिस्ट्रेशन, ह्यूमन रिसोर्सेस और अन्य डिपार्टमेंट्स में काम कर रहे एम्प्लॉइज प्रभावित होंगे

सूत्रों के मुताबिक, ‘इंडिया के एम्प्लॉइज की यह छंटनी पहले की गई दूसरे राउंड की छंटनी का ही हिस्सा है। जिसमें सभी लेवल के एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला जा रहा है।’
मोनेटरी सपोर्ट के साथ तीन महीने का सेवरेंस पे भी देगी मेटा ​​​​​​​
मेटा के इंडिया ऑपरेशंस से निकाले गए एक एम्प्लॉई ने गुरुवार को बिजनेस टुडे को बताया कि कंपनी एम्प्लॉयमेंट ड्यूरेशन के आधार पर एडिशनल मोनेटरी सपोर्ट के साथ तीन महीने का सेवरेंस पे भी देगी।
नवंबर में पहले राउंड की छंटनी की अनाउंसमेंट की थी
मेटा ने पिछले साल नवंबर में अपने पहले राउंड की छंटनी की अनाउंसमेंट की थी। जब CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी के टोटल वर्कफोर्स में से 13% एम्प्लॉइज यानी 11,000 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला जाएगा।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…