UPSC में आयशा मकरानी का 184वीं रैंक का दावा फर्जी

:आलीराजपुर की युवती पर दर्ज हो सकता है केस; देवास की आयशा का रोल नंबर सही

भोपाल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा 2022 में 184वीं रैंक हासिल करने का दावा करने वाली आलीराजपुर की आयशा मकरानी के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है। आयोग ने इस संबंध में शुक्रवार को अपना पक्ष रखा। जिसके मुताबिक आयशा मकरानी ने डॉक्यूमेंट में छेड़छाड़ की थी। उसने खुद को सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट में खुद को सिलेक्ट बताते हुए 184वीं रैंक होल्डर बताया था। असल में वह प्रीलिम्स में ही फेल हो गई थी। मामला तब सामने आया, जब एक जैसे नाम की दो लड़कियों ने 184वीं रैंक होल्डर होने का दावा किया।
दरअसल मंगलवार को यूपीएसपी का सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट आया था। इसमें आलीराजपुर की आयशा मकरानी और देवास की आयशा फातिमा ने 184वीं रैंक लाने का दावा किया था। खास बात ये थी कि दोनों का रोल नंबर और नाम भी एक जैसा था। इसके बाद यूपीएसपी ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी किया।

इसमें बताया गया कि आयशा फातिमा पुत्री नजीरुद्दीन का रोल नंबर 7811744 है। वही वास्तविक उम्मीदवार हैं। आयशा फातिमा ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट में 184वीं रैंक हासिल की। यूपीएससी अब आलीराजपुर की आयशा मकरानी पर कार्रवाई का विचार कर रहा

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…