प्रह्लाद पटेल के ही ट्वीट से बनी भ्रम की स्थिति:

लोग देने लगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई; पार्टी नेता बोले-ऐसी खबरें निराधार

भोपाल
मध्यप्रदेश में पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ही प्रह्लाद पटेल को इसके लिए बधाइयां भी मिलने लगी। हालांकि पार्टी की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। खुद प्रह्लाद पटेल ने इन चर्चाओं को काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वह जबलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दरअसल मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सागर बीजेपी में विवाद सामने आया था। बताया जा रहा है कि उसे लेकर बुधवार रात बीजेपी की बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई। अगले दिन सुबह गुरुवार को प्रह्लाद पटेल ने एक ट्वीट किया। जिसके बाद से ही उन्हें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें उड़ने लगी।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…