चीता ‘ज्वाला’ के 3 शावकों का वजन कम…इसलिए गई जान

चौथे शावक की सेहत में सुधार; CM शिवराज ने बुलाई मीटिंग
भोपाल
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘ज्वाला’ के 3 शावकों की मौत की वजह तेज गर्मी के साथ उनके वजन को भी बताया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृत तीनों शावकों का वजन 1.6 किलोग्राम था, जबकि इस आयु में वजन 3 किलो तक रहता है। पोषण की कमी के साथ तेज गर्मी ही संभावित कारण है। इधर, चौथे शावक की सेहत में सुधार आ रहा है। शुक्रवार को कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन में एक्सपर्ट की टीम शावक की निगरानी में जुटी रही।

मुख्यमंत्री चौहान को अफसरों ने शावकों की मृत्यु के कारण, चीतों को बसाने, उनके क्वारेंटान रखने की अवधि और देख-रेख के संबंध में जानकारी जानकारी दी। पीसीसीएफ जेएस चौहान ने बताया कि 23 मई को चीता शावकों की हुई मृत्यु के संभावित कारण पोषण में कमी और अत्यंत गर्मी का मौसम प्रतीत हो रहा है। चौथे शावक को रेस्क्यू कर वन्य-प्राणी चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। शावक के स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। मृत शावकों का वजन अत्यंत कम 1.6 किलोग्राम था, जबकि मानकों के अनुसार इस आयु के शावकों का वजन लगभग 3 किलोग्राम होना चाहिए।
3 चीतों को खुले में छोड़ेंगे
कूनो में अब तक कुल छह चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है। जिनकी मानीटरिंग की जा रही है। पीसीसीएफ चौहान ने बताया कि आगामी दिनों में 3 और चीतों को खुले जंगल में छोड़े जाने की योजना है। गांधीसागर अभयारण्य में भी आवश्यक तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं, जो नवंबर तक पूरी होने की संभावना है। इसी तरह नौरादेही अभयारण्य में भी तैयारी प्रारंभ की जानी है। सीएम ने निर्देश दिए कि नौरादेही और गांधीसागर अभयारण्य में इन तैयारियों के लिए टाइम लाइन निर्धारित कर इसे नवगठित प्रोजेक्ट चीता स्टीयरिंग कमेटी से अनुमोदन करवाएं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…