अब भारत में मिलेगा दुनिया भर में पॉपुलर कॉर्न चिप्स

:रिलायंस जल्द तीन फ्लेवर में लॉन्च करेगी एलन्स ब्यूगल्स, ₹10 में मिलेगा

मुंबई
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की FMCG आर्म रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने शुक्रवार (26 मई) को अनाउंसमेंट की है कि वो जल्द ही भारत में पॉपुलर कॉर्न चिप्स स्नैक्स एलन्स ब्यूगल्स लॉन्च करेगी। एलन्स बुगल्स UK, US और मिडिल ईस्ट जैसे ग्लोबल मार्केट्स में एक बेहद पॉपुलर स्नैक्स ब्रांड है।
10 रुपए में मिलेगा एलन्स ब्यूगल्स​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ RCPL अब एलन्स ब्यूगल्स​​​​​​​ के साथ वेस्टर्न स्नैक्स कैटेगरी में कदम रखेगी। एलन्स ब्यूगल्स​​​​​​​ ​​​​​​​को पॉकेट फ्रेंडली प्राइस 10 रुपए की शुरुआती कीमत पर बेचा जाएगा। मार्केट में यह ओरिजनल (साल्टेड), टोमेटो और चीज तीन फ्लेवर में मिलेगा। एलन्स ब्यूगल्स​​​​​​​ ​​​​​जनरल मिल्स के स्वामित्व वाला एक इंटरनेशनल कॉर्न चिप्स स्नैक्स ब्रांड है।
50 साल से चल रहा है एलन्स ब्यूगल्स
एलन्स ब्यूगल्स​​​​​​​ स्नैक्स ब्रांड 50 साल से ज्यादा समय से चल रहा है। जनरल मिल्स इसके मालिक हैं। मिनियापोलिस के रहने वाले जनरल मिल्स के पोर्टफोलियो में पिल्सबरी, बेट्टी क्रोकर, नेचर वैली, हेगन-डैज, चीयरियोस, ओल्ड एल पासो, एनीज, वंचाई फेरी और अन्य कई पॉपुलर ब्रांड्स शामिल हैं। US बेस्ड जनरल मिल्स एक फूड कंपनी और मल्टीनेशनल मैन्यूफैक्चरर है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…