MP में 3 सिस्टम ने ठंडे किए ‘नौतपा’ के तेवर

:चक्रवात-ट्रफ लाइन से हवाओं की स्पीड 70Km पार; अब नया सिस्टम कराएगा बारिश

भोपाल..मध्यप्रदेश से गुजर रही दो ट्रफ लाइन और चक्रवात ने ‘नौतपा’ के तेवर ठंडे कर दिए हैं। प्रदेश में हवा की स्पीड 70Km प्रतिघंटे से भी ज्यादा पहुंच गई है। सीहोर में तो यह 74Km तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रविवार से फिर नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो प्रदेश को भिगोएगा। इससे पहले, शुक्रवार रात भोपाल में तेज बारिश हुई। तेज हवा भी चली।
नौतपा की शुरुआत के दो दिन असर नहीं दिखा सके। भोपाल में शुक्रवार रात बारिश हुई। रीवा में तेज आंधी आने से एक मकान पर पेड़ गिर गया। इससे महिला घायल हो गई। मकान भी ढह गया।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में एक चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन साउथ यूपी-बिहार और दूसरी ट्रफ लाइन साउथ-ईस्ट एमपी से लेकर कर्नाटक तक गुजर रही है। इस कारण नमी है। इसके चलते बारिश और तेज हवा का दौर बना हुआ है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उज्जैन, देवास, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, आगर, अनूपपुर, डिंडोरी और नरसिंहपुर में भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रह सकती है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…