अमेरिका में दिवाली पर हो सकती है सरकारी छुट्टी

संसद में बिल पेश, अमेरिकी सांसद बोलीं- अलग-अलग संस्कृति के लोग हमारी ताकत

वॉशिंगटन 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली सेलिब्रेट की थी। इसमें कई इंडियन-अमेरिकन परिवार शामिल हुए थे।
अमेरिका में एक सांसद ने दिवाली को सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। इसके लिए अमेरिका की संसद के निचले सदन में एक बिल भी पेश किया गया है। सांसद ग्रेस्ड मेंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दिवाली दुनियाभर के करोड़ों लोगों के साथ-साथ क्वींस, न्यूयॉर्क और अमेरिका में अनगिनत परिवारों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है।
मेंग ने कहा- अमेरिका में कई समुदाय और संस्कृति के लोग रहते हैं। यही लोग हमारे देश की ताकत हैं। दिवाली पर छुट्टी घोषित करना इस बात का सबूत होगा कि अमेरिका में सभी समुदाय के लोगों को एक बराबर माना जाता है। साथ ही इससे अमेरिकियों को इस त्योहार के बारे में जानने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही ये बिल पारित होगा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…