पहली बार बिना महरम हज यात्रा पर गईं 4000 महिलाएं

:दिल्ली से 39 महिलाएं गईं; PM मोदी को थैंक यू कहा
नई दिल्ली
ये वीडियो दिल्ली के IGI एयरपोर्ट का है। यहां से 39 महिलाएं बिना किसी महरम के हज यात्रा पर गई हैं।
इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिलाएं बिना महरम यानी पति या किसी पुरुष के बिना अकेले हज यात्रा पर जा रही हैं। अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या देशभर में 4000 हो गई है। अकेले दिल्ली से 39 महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। उन्होंने इस यात्रा पर भेजने के लिए PM मोदी को थैंक यू कहा ह

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली एयरपोर्ट से 39 महिलाओं का एक ग्रुप यात्रा के लिए रवाना हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। यह वजह है कि आज महिलाएं अकेले हज यात्रा जाने में सक्षम हुई हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस यात्रा को लेकर पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं। सऊदी एयरलाइंस ने भी कहा कि पहली बार हज यात्रा की प्रोसेस इतना अच्छे ढंग से किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…