देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ, सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी

: मध्‍य प्रदेश के देवास जिले के प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम रोप वे टावर का तार तेज आंधी और बारिश की वजह से पूली से अलग हो गया। इससे 12 ट्रालियां बीच में फंस गई है। हालांकि केवल दो ट्रालियों में छह दर्शनार्थी ही थे। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद सभी ट्रालियों को नीचे ले आया गया। दर्शनार्थी सकुशल हैं और मां चामुंडा के दर्शन करने चले गए।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अनुसार छत्तीसगढ़ का परिवार दर्शनों के लिये टेकरी आया था। 10 लोगों को लेकर भोपाल से वाहन चालक आया था। 6 लोग अन्य ट्रॉली में सकुशल पहुंच गए। तार टूटने से 4 लोगों की ट्रॉली हवा में रह गई। रोप वे की अन्य ट्रालियां खाली होने की जानकारी मिली है। ओडिशा के तीन और आंध्र प्रदेश के तीन यात्री थे। कुल 6 यात्री थे। ये लोग उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद महेश्वर, ओम्कारेश्वर होते हुए देवास दर्शन कर भोपाल जाने वाले थे।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…