मणिपुर में फिर हिंसा, विधायक का घर जलाया

काकचिंग जिले में 100 घरों में आग लगाई, BSF की पोस्ट पर मोर्टार से हमला

इंफाल
यह तस्वीर 28 मई की है। जब हिंसक भीड़ ने इंफाल में कई जगह आग लगा दी थी। – Dainik Bhaskar
यह तस्वीर 28 मई की है। जब हिंसक भीड़ ने इंफाल में कई जगह आग लगा दी थी।
मणिपुर में रविवार शाम को फिर हिंसा हुई। काकचिंग जिले के सेरो गांव में कुछ लोगों ने 100 घरों में आग लगा दी। इसमें कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी शामिल है। राज्य में 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो रही है। ताजा घटना को किस समुदाय के लोगों ने अंजाम दिया है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।
राज्य में 3 मई को हिंसा शुरू हुई थी।अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 310 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं, 37 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया। हिंसा के चलते 11 से ज्यादा जिले प्रभावित हुए हैं।
घरों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया
अधिकारियों के मुताबिक, रविवार शाम को कुछ लोग सेरो गांव में आए और उन्होंने विधायक रंजीत के घर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। विधायक और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। हिंसक भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, आग लगने के बाद घरों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें राहत शिविर में पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड ने बाद में आग पर काबू पाया।
BSF यूनिट पर किया हमला
भीड़ ने जिले के ग्रामीण इलाकों में तैनात BSF के एक दल पर भी गोलीबारी की। पोस्ट पर मोर्टार से हमला किया गया। अभी तक कोई जवान हताहत नहीं हुआ। पुलिस को संदेह है कि BSF पोस्ट पर हमले के लिए संदिग्ध लोगों ने चुराए गए हथियारों का इस्तेमाल किया। इस बीच सुरक्षाबलों और हिंसक भीड़ के बीच गोलीबारी की भी सूचना मिली है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…