ओडिशा ट्रेन हादसे के 48 घंटे बाद युवक जिंदा मिला

टक्कर के बाद झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया था, ट्रैक से आवाजाही शुरू

भुवनेश्वर/बालासोर
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे वाले ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रविवार देर रात से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उधर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 2 जून से बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन में ही रुके। राहत-बचाव और मरम्मत कार्य देखा।
हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक पर जब पहली ट्रेन रवाना की गई, तब रेल मंत्री हाथ जोड़कर खड़े देखे गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई। हमारा लक्ष्य लापता लोगों को खोजना है। यह कहकर वे भावुक हो गए।
झाड़ियों में बेहोश मिला युवक
हादसे के 48 घंटे बाद रविवार रात घटनास्थल से एक यात्री जिंदा मिला। हादसे के वक्त वह बोगी से निकलकर झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया था। युवक की पहचान असम के रहने वाले डिलाल के रूप में हुई है।उसे तुरंत रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा दिया गया, जहां उसे होश भी आ गया। घटना में उसका फोन और वॉलेट गायब हो गया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…