WTC फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच आज से

:कंगारुओं ने इंग्लैंड में 176 मैच खेले, 54 जीते; भारत 68 में से सिर्फ 9 जीता

लंदन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दोपहर 3:00 बजे से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर होगा, जिसका टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। इंग्लैंड में दोनों ही टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इंग्लैंड में 176 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे महज 31% मुकाबलों में हार मिली। वहीं, टीम इंडिया ने यहां 68 मैच खेले और केवल 9 ही जीते हैं। मैदान की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने ओवल पर 38 टेस्ट में सिर्फ 7 जीते हैं यानी 14% मुकाबले जीते। इंडिया ने यहां 14 मुकाबले खेले और सिर्फ 2 में जीत हासिल की है।
ओवल में भारत का सबसे यादगार पल भी- इस मैदान पर 1971 में खेले गए टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। कप्तानी अजित वाडेकर कर रहे थे और लेग स्पिनर चंद्रशेखर ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए थे। यह पहली बार था, जब भारत ने इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराया, आजादी के 24 साल बाद।
आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड, इंग्लैंड में रिकॉर्ड, टॉप प्लेयर्स, पिच कंडीशन, वेदर रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11 जानेंगे।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…