मनीष सिसोदिया 103 दिन बाद बीमार पत्नी से मिले

:7 घंटे की जमानत मिली थी; पत्नी का आरोप- पुलिस हमारी हर बात सुन रही थी

नई दिल्ली
यह मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की फाइल फोटो है। सीमा मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।
दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया से 103 दिन बाद मुलाकात की। सीमा मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया को पत्नी से मिलने के लिए 7 घंटे की जमानत दी थी।
मुलाकात के बाद सीमा ने आरोप लगाया कि 7 घंटे की मुलाकात के दौरान पुलिस उनके बेडरूम के दरवाजे पर बैठी रही। पुलिस उन्हें लगातार देख रही थी और उनकी हर बात सुन रही थी। सीमा ने फेसबुक पर एक नोट शेयर कर कहा कि शायद इसीलिए कहते हैं कि राजनीति गंदी है।
मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
सीमा बोलीं- शुभचिंतकों ने राजनीति में नहीं जाने को कहा था
सीमा ने नोट में लिखा कि आम आदमी पार्टी के बनने के समय बहुत सारे शुभचिंतकों ने कहा था कि राजनीति के चक्कर में मत पड़ो। यहां पहले से बैठे लोग काम नहीं करने देंगे और फैमिली को अलग परेशान करेंगे। लेकिन मनीष की जिद थी।
उन्होंने अरविंद जी और अन्य लोगों के साथ पार्टी बनाई और काम भी करके दिखाया। इनकी राजनीति ने बड़े-बड़े लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के मुद्दे पर बात करने पर मजबूर किया।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…