नाबालिग पहलवान ने बयान बदला:बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप नहीं

पिता बोले- लालच में नहीं, डर की वजह से बयान बदले
रेवाड़ी
WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के सांसद भी हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।
नाबालिग पहलवान ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगाए यौन शोषण के आरोप वापस ले लिए हैं। उन्होंने कहा- बृजभूषण ने मेरे साथ भेदभाव किया। नाबालिग पहलवान के पिता ने इसकी पुष्टि की।

नाबालिग के पिता ने कहा- हमने 5 जून को सुप्रीम कोर्ट में बयान बदल दिए थे। मैंने किसी लोभ या लालच में नहीं, डर की वजह से बयान बदले। मैं ये नहीं कहना चाहता कि किसने धमकी दी है। मेरा भी परिवार है। अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। मुझे डर लग रहा है। मेरा पूरा परिवार डिप्रेशन में है।

पिता ने सुनाई भेदभाव की कहानी
पिता ने कहा- मेरी बेटी का ट्रायल मैच था। उसमें दिल्ली की एथलीट और रेफरी और मैट चेयरमैन भी दिल्ली के थे। मेरी बेटी के साथ भेदभाव हुआ। मैंने वहां भी कहा कि कुश्ती करनी है तो कुश्ती करो।

तब बेटी की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था, फिर भी उसने अपने हौसला बुलंद रखते हुए मैच खेला। उसके हौसलों पर उस रेफरी ने मिट्टी डाल दी। उसे 1 पॉइंट से कुश्ती हरा दी गई।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…