अमित शाह आज महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा करेंगे

तमिलनाडु और आंध्र के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के तहत शाह शनिवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां वे कई बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर को वे यहां से महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाह की इस रैली से नांदेड़ में भाजपा के महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके साथ ही वे मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगे।
बता दें कि नांदेड़ कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण का गढ़ माना जाता है। नांदेड़ में गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन का आखिरी समय बिताया था, इस लिहाज से यह जगह सिखों के लिए भी खास है। अमित शाह यहां नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे।
11 जून को तमिलनाडु में रैली करेंगे शाह
शनिवार की रात में अमित शाह चेन्नई पहुंचेंगे। 11 जून को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इसके बाद शाह तमिलनाडु के वेल्लोर में एक रैली करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु में भाजपा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर 66 जनसभाएं करेगी, जो एक महीने तक चलेंगी

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…