सरकार का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

असम चाय के 200 साल पूरे होने पर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब 3 साल तक कृषि आय पर टैक्स नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में गुवाहाटी में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। वहीं, आज (शनिवार) मणिपुर की स्थिति को लेकर सीएम सरमा ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात की।
कृषि आय पर टैक्स छूट
कैबिनेट के फैसलों की घोषणा करते हुए पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने 1 अप्रैल 2023 से 3 साल की अवधि के लिए कृषि आय पर कर छूट देने के लिए असम कृषि आयकर अधिनियम 1939 के तहत अधिसूचना जारी करने की मंजूरी दे दी है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…