कर्नाटक के डिप्टी CM ने महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन..कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार रविवार तड़के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। डीके भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। उन्होंने बताया, ‘जब खराब समय चल रहा था, तब भी मैं महाकाल के दर्शन के लिए तीन बार उज्जैन आ चुका हूं।’ उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और भगवान भारतीय जनता पार्टी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं।
डीके शिवकुमार दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे शनिवार रात 8 बजे ही उज्जैन आ गए थे। रात में ही महाकाल मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन करने गए। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद तड़के होने वाली महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। महाकाल के नाम का जाप किया। उनके साथ विधायक महेश परमार, जीतू पटवारी, शोभा ओझा और कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…