बिपरजॉय कल गुजरात तट से टकराएगा:गुजरात-मुंबई में भारी बारिश

, अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को हटाया गया

पोरबंदर/द्वारका/कच्छ17 मिनट पहले
गुजरात के मांडवी में तट पर तेज हवाएं चल रही हैं और हाई टाइड के चलते ऊंची लहरें उठ रही हैं। – Dainik Bhaskar
गुजरात के मांडवी में तट पर तेज हवाएं चल रही हैं और हाई टाइड के चलते ऊंची लहरें उठ रही हैं।
अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय के गुजरात से टकराने में सिर्फ एक दिन बाकी है। 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते बुधवार को गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

तेज हवाओं और ऊंची लहरों के चलते अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है। IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, गुजरात सरकार ने कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में 7 जिलों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेजा है। इलाके में NDRF की 18 टीमें तैनात हैं।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…