नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी बहुमत की ओर

नई दिल्ली. 2 March 2023
नॉर्थ-ईस्ट के 3 राज्यों में काउंटिंग शुरू:रुझानों में भाजपा को नगालैंड में बहुमत, त्रिपुरा में पिछड़ी; मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्लीएक मिनट पहले
पूर्वोत्तर के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड से काउंटिंग की तस्वीरें।
पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन को नगालैंड में 51 सीटें और त्रिपुरा में 29 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में भाजपा 8 पर आगे है, इसे 10 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है। NPP यहां 16 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…