बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक की ‘तिजोरी’ में लगी सेंध, एक्टर ने इस सहनिर्माता पर लगाया 2.6 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने सह निर्माता मोहन नादर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये ठगे हैं। अभिनेता ने उनके खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। अभिनेता का आरोप है कि मोहन ने ‘टिप्सी’ नामक एक थ्रिलर फिल्म बनाने के नाम पर उनसे 2.6 करोड़ रुपये लिए और उनके साथ धोखाधड़ी। इस मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, दीपक तिजोरी ने कहा कि 2019 में हमने टिप्सी नाम की एक फिल्म के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। जिसके लिए नादर में मुझसे पैसे लिए।जब इस मुद्दे को मैंने उठाया और शिकायत दर्ज करने की धमकी दी, तो नादर ने उन्हें खाली पड़े बैंक खातों के चेक दिए। उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग लंदन में करेंगे। इस बहाने उन्होंने पैसे ऐंठे थे। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनकी ओर से इन्हें लौटाया नहीं गया है।

बताया जा रहा है कि दीपक तिजोरी ने मोहन नादर के खिलाफ 15 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दीपक तिजोरी ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के सह-निर्माण के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। उनसे पैसे लिए गए और वापस नहीं लौटाए। जो चेक दीपक को दिए वो भी बाउंस हो गए। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…