Padma Award 2023:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण प्रदान किया।

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में भाषा विज्ञान के प्रसिद्ध प्रोफेसर कपिल कपूर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

चावल की 50 से अधिक देशी किस्मों को संरक्षित करने वाले वायनाड के चावल की खेती करने वाले कुरचिया आदिवासी किसान रामन चेरुवयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

एयर इंडिया कनिष्क विमान बम धमाके में अपने परिवार को खोने के बाद गरीबों की सेवा हेतु समर्पित कार्यकर्ता संकुरात्रि चंद्रशेखर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

चुनारा समुदाय के सातवीं पीढ़ी के कलमकारी कलाकार भानुभाई चुनीलाल चितारा जिन्होंने माता नी पछेड़ी पेंटिंग की 400 साल पुरानी कला को जीवित रखा है, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को (मरणोपरांत) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक, स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला पुरस्कार ग्रहण किया।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…