
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरहिट कपल में से एक हैं। फैंस दोनों ही कलाकारों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। वहीं बीती रात को दीपिका और रणवीर को खेल पुरस्कार समारोह में एक साथ देखा गया था। कपल ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे थे। इस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए कपल
दरअसल रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण बीती रात एक इवेंट में पहुंचे हुए थे। उस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इवेंट के दौरान दीपिका ने काले रंग की साड़ी पहनी हुई थी और उन्होंने अपने बालों का जुड़ा बनाया हुआ था। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद कमाल लग रही थीं। वहीं, एक्टर रणवीर सिंह भी काले संग के कोर्ट-पैंट में नजर आए थे।