Chhatarpur News: शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में टीचर ने शराब की बोतलों के साथ डाली फोटो, DEO ने किया निलंबित

शिक्षक ने शराब पीकर शराब की बोतलों के साथ शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाल दिया. शिक्षक पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है.

छतरपुर जिले में शराबी शिक्षक द्वारा शराब की बोतलों के साथ शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डालने का मामला सामने आया है, जिसे अब जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है. मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा का है, जहां बकस्वाहा ब्लॉक अंर्तगत आने वाले प्राथमिक शाला रैयन में पदस्थ शिक्षक परमलाल सौर ने नशे की हालत में दोनों हाथों में शराब की बोतल लेकर फोटो ब्लॉक शिक्षा आधिकारी एवं अन्य शासकीय ग्रुपों में डाल दी, जिससे ग्रुप में हड़कंप मच गया. जिसके बाद उसके खिलाफ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन राय ने प्रतिवेदन बनाकर जिला आधिकारी एम के कोटार्य को भेजा, जिस पर उन्होंने ने शिक्षक को निलंबित कर दिया.

बता दें कि ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत कुछ शिक्षक नशे की लत से अपना पीछा नहीं छुड़वा पा रहे हैं. शराबी शिक्षक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. पूर्व में भी निमानी के विद्यालय से शिक्षक का नशे में धुत होने का वीडियो वायरल हुआ था. बक्सवाहा ब्लाक में एक प्राथमिक विद्यालय रैयन में शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने की शिकायत शिक्षा विभाग को पहले से मिल रही थी, जिसके बाद शासकीय ग्रुप में फोटो डालने के बाद वायरल हो गई. वायरल फोटो में वह नशे की हालत में दिख रहा’ शिक्षक दोनों हाथों में शराब की बोतल लेकर पोज दे रहे हैं.

शिक्षा विभाग एक्सन में…

मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन राय का कहना है कि शराबी शिक्षक की फोटो वायरल होने के बाद हमने फ़ौरन एक्शन लिया है. वहीं, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित अवधि में शिक्षक को कन्या मध्यमिक विधालय राजनगर अटैच किया गया है. शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षक के फोन से उन्होंने अपनी शराब के बोतल के साथ फोटो डाली, जो उनके आचरण के हिसाब से अनुचित है. उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा, जिस पर उनको निलंबित किया गया. शराब के नशे में जो शिक्षक शाला जाएंगे और शिकायत मिलेगी कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…