IPL Opening Ceremony: तमन्ना भाटिया लगाएंगी ओपनिंग सेरेमनी में ग्लैमर का तड़का , अरिजीत सिंह भी करेंगे परफॉर्म

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले ही मैच में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने युवा कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। वहीं, हार्दिक ने पहली बार ही कप्तानी करते हुए पिछले साल गुजरात को चैंपियन बनाया था। मैच से पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे ग्लैमर का तड़का लगाएंगे। आईपीएल ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि गायक अरिजीत सिंह और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया समारोह में नजर आएंगी।

आईपीएल ने बुधवार (29 मार्च) को ट्वीट कर तमन्ना भाटिया के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की जानकारी दी। आईपीएल ने लिखा, ”टाटा आईपीएल उद्घाटन समारोह में तमन्ना के साथ जुड़िए। हम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे बड़ा क्रिकेट उत्सव मना रहे हैं।”

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…