Akshay Kumar: अक्षय ने अप्रैल फूल डे पर सेट पर किया जबरदस्त प्रैंक! वीडियो देख हंसते हुए फैंस का बुरा हाल

अक्षय कुमार अपनी शरारतों के लिए पॉपुलर हैं। उन्हें सेट पर अपने को-स्टार्स और क्रू से प्रैंक करना बहुत पसंद है। तो, आज अप्रैल फूल डे पर वह मजाक करने की अपनी आदत को कैसे पीछे छोड़ सकते थे? अक्षय कुमार स्टाइल में आज उन्होंने अपने कपड़ों के ब्रांड के को-फाउंडर मनीष मंधाना के साथ मजाक किया। इसका एक वीडियो अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज से फैंस को हंसने का मौका दे रहे हैं।

वायरल होते वीडियो में अक्षय कुमार, मनीष को अपने हाथों से पकड़कर ऊपर उठाते देखते हैं। हालांकि, ऐसा करने के लिए अक्की ने किसी दूसरे व्यक्ति की मदद और इसी वजह से वह उन्हें काफी आसानी से उठा लेते हैं। लेकिन जब वह मनीष से वैसा ही स्टंट करने के लिए कहते हैं तो वह ऐसा नहीं कर पाते। हम देखते हैं कि मनीष अक्षय के साथ-साथ बाकी लोगों को भी उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाते हैं। अक्षय कुमार की यह हरकत देखकर वहां मौजूद सभी हंसते रहते हैं, लेकिन मनीष समझ नहीं पाते और खिलाड़ी कुमार को शक्तिशाली बताकर हार मान लेते हैं।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो को साझा करते हुए, अक्षय कुमार ने लिखा, ‘आज आप सभी के लिए कुछ शरारत भरे पल हैं। मुझे बताएं कि यह कैसा रहा। हैप्पी अप्रैल फूल डे।’ मजे की बात यह है कि वीडियो खत्म होने पर अक्षय का ‘भागम भाग’ का सीन दिखाई देता है, जो फैंस को बुरी तरह हंसने पर मजबूर कर रहा है। कमेंट सेक्शन में अक्षय के फैन्स ने हंसने वाले कई इमोजी शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री नुपुर सेनन ने भी कमेंट करते हुए इसे शानदार बताया है।

  • Related Posts

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…