आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वूर्ण है आज हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शहडोल पधार रहे हैं।

आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वूर्ण है आज हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी शहडोल पधार रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर 9 करोड़ मध्यप्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन

रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर हमने पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली थीं। उन यात्राओं का समापन पहले 27 जून को शहडोल में था लेकिन भारी बारिश के कारण जनता को कोई दिक्कत न हो इसलिए प्रधानमंत्री जी ने 27 जून का प्रवास बदलकर 1 जुलाई निर्धारित किया।

वीरांगना रानी दुर्गावती जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लेकिन इसके साथ दो महत्वपूर्ण अभियान साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड आज पूरे देश में वितरित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में भी एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड अलग अलग शहडोल के अलावा 25 हजार स्थानों पर वितरित किए जाएंगे। जहां हितग्राही भाई बहन रहेंगे

प्रधानमंत्री जी शहडोल से आयुष्मान कार्डों का प्रतीकात्मक वितरण करेंगे।

दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिकल सेल एक बहुत जटिल और कष्टपूर्ण बीमारी है। और अधिकतर हमारे आदिवासी भाई बहन इसके शिकार होते हैं। इससे निपटने के लिए सिकल सेल एनीमिया मिशन माननीय प्रधानमंत्री जी पूरे देश में लॉच करेंगे।

एक तरफ जहां आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज एक साल के लिए पूरे परिवार के लिए होगा तो वहीं जिन भाई बहनों को सिकल सेल एनीमिया है उसके इलाज और आगे न हो उनके बचाव के उपाय भी बताएगा।

आज हमारे जनजातीय भाई-बहनों और साथ ही लखपति बहने हैं, फुटबॉल के नन्हें खिलाड़ी और पेसा के हितग्राहियों से भी पकरिया गांव में भी संवाद करेंगे।

आज का कार्यक्रम प्रदेश के लिए तो महत्वपूर्ण है ही देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री जी का हृदय से स्वागत है

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…