MP News: सब्जी में टमाटर डाला तो गुस्से में घर छोड़कर चली गई पत्नी,

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां टिफिन सेंटर चलाने वाले पति ने सब्जी में टमाटर डाला को गुस्से में लाल होकर बीवी घर छोड़कर चली गई. अब पति ने रूठी घरवाली को मनाने के लिए एक अनोखी कसम खाई है.

टमाटर की बढ़ती कीमतों ने सिर्फ लोगों का बजट ही नहीं बिगाड़ा बल्कि अब ये लोगों का घर भी बिगाड़ रहा है. मध्यप्रदेश के शहडोल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सब्जी में टमाटर डालने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई. अब पीड़ित पति ने पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए सुलह कराने की मांग की है. वहीं अब पुलिस दंपती के बीच में सुलह कराने में जुटी है. 

दरअसल टिफिन सेंटर चलाने वाले संजीव बर्मन ने मंगलवार को खाना बनाते समय सब्जी में टमाटर डाल दिए, जिससे नाराज होकर उनकी पत्नी आरती अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गईं. संजीव ने आरती को मनाने की कोशिश की और फिर कभी टमाटर न डालने की कमस भी खाई, लेकिन नाराज आरती पर संजीव की बातों का कोई असर नहीं पड़ा और वह घर छोड़कर चली गई. 

 

पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद संजीव ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जब पुलिस ने आरती के नंबर पर संपर्क किया तो आरती ने बताया कि वह शहडोल से घर छोड़कर अपनी बहन के घर उमरिया आ गई है. वहीं विवाद की पूरी वजह सामने आने के बाद अब पुलिस दंपती में सुलह कराने की कोशिश में जुटी है. संजीव और आरती की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी, दोनों की एक चार की बच्ची है.

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…