MP Weather News: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बरस रहे बदरा, इन जिलों में वज्रपात के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. MP के कई जिलों में कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है. कई जिलों में तेज पानी के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी कई जिलों में अति भारी तो कई जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 7 संभाग- भोपाल,नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर-चंवल, शहडोल, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसढ़ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

इन जिलों में होगी भारी बारिश
इसके अलावा मौसम विभाग ने गुरुवार को जबलपुर , मंडला, दमोह, नरसिंहपुर, सागर , रायसेन, भोपाल, राजगढ़ ,खंडवा, नर्मदापुरम, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर और शिवपुरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.
गरज-चमक के साथ बारिश
मौमस विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 7 संभाग भोपाल,नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर-चंवल, शहडोल, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

जानें छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बताई है. इसके अलावा एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
MP में बारिश का दौर जारी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. कहीं बारिश की झड़ी लगी हुई है तो कहीं तो कहीं रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. मंगलवार-बुधवार को जबलपुर, सागर, उमरिया, सीधी, छिंदवाड़ा, झाबुआ, ग्वालियर, दतिया, सीहोर, शिवपुरी, बैतूल, हरदा, रायसेन, इंदौर, मंदसौर, उज्जैन, आगर-मालवा, विदिशा, मुरैना, श्योपुर, राजगढ़ और शाजापुर में बारिश ने लोगों को परेशान किया.

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…

    सरकार और संगठन के काम..जनता तक पहुंचाने की सीख

    —भाजपा की सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी नैरेटिव निर्माण पर जोर; प्रत्येक विधानसभा में 100 डिजिटल साथियों की टीम बनाने का…