MP Election: भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के लिए सीएम शिवराज समेत 9 नाम किए तय.

मध्य प्रदेश भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी तेज कर दी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौर के बाद प्रदेश भाजपा एक्टिव हो गई है. 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार माह का समय बचा है. इसके लिए भाजपा प्रदेश में सक्रिय हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बाद मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. चुनाव प्रबंधन समिति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत नौ नाम तय हो गए है. 

 

मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव के साथ चुनाव प्रबंधन समिति की 9 सदस्यीय समिति की अहम भूमिका होगी. समिति अब मतदान तक महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी. अब 15 से 17 जुलाई के बीच होने वाली भाजपा की बैठक अहम होगी. इसमें भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव शामिल होगी. इस बैठक में प्रदेश में चुनाव के लिए कमेटियों की घोषणा की जाएगी. 

 

चुनाव प्रबंधन समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल है. 

 

बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 11 जुलाई को भोपाल दौरे के बाद भाजपा सक्रिय हो गई है. शाह ने भोपाल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली थी. इसके बाद से भाजपा के नेता मध्य प्रदेश में सक्रिय हो गए है.  

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…