मणिपुर हिंसा: गुस्साई भीड़ ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शख्स का फूंका घर

डिजिटल डेस्क, इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर लगभग तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है। हद तो तब हो गई जब दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनका परेड निकाला गया। इस घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 20 जुलाई को ही दबोच लिया था। अब तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खबर है कि इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी के घर तोड़ फोड़ के साथ गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो मणिपुर के चेकमाई इलाके की है। आग लगाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से दो महिलाओं के साथ दरिंदगी का वीडियो, 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर अचानक से वायरल होने लगा था। जिसके बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया। इस पूरे मामले में केंद्र से लेकर राज्य सरकार के रवैये पर विपक्षी दल प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। महिलाओं के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करने वाले शख्स का नाम खुयरूम हेरादास है जो थॉउबल जिले का रहने वाला है। जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है। चार लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ने के लिए पुलिस छानबिन कर रही है। जिन्हें पकड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 12 टीमें लगाई है ताकि उन्हें पकड़ उचित कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    भोपाल शराब ठेका मामला: 2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR से टेंडर लेने का आरोप, लोकायुक्त जांच में जुटा

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब दुकान का ठेका हासिल करने के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये की कथित फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) जमा…

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…