दिल्ली एयरपोर्ट पर रखरखाव के दौरान स्पाइसजेट के विमान में लगी आग

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पाइसजेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के अनुसार, स्पाइसजेट क्‍यू400 विमान रखरखाव के अधीन था और निष्क्रिय पावर पर इंजन ग्राउंड रन करते समय एएमई ने एक इंजन में आग लगी देखी। अधिकारी ने कहा, “विमान की आग बुझाने वाली बोतल को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। विमान और रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं।” हालांकि, जब अग्निशमन विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में ऐसी कोई भी जानकारी मिलने से इनकार किया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, “हमें अब तक ऐसी कोई कॉल नहीं मिली है।”

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…