आम आदमी को राहत देने बनी हैं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं दफ्तरों के कमरों में बैठकर नहीं बनाई गई हैं, यह प्रदेशवासियों की पीड़ा, उनके कष्ट को महसूस कर आम आदमी को राहत देने के मकसद से बनी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान राष्ट्रीय टीवी चैनल एनडीटीवी द्वारा मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पर केंद्रित क्षेत्रीय चैनल के शुभारंभ अवसर पर होटल ताज लेक फ्रंट में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में क्षेत्रीय चैनल आरंभ करने के लिए एनडीटीवी प्रबंधन को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपेक्षा है कि प्रदेश में आरंभ होने वाला यह चैनल समाज और सरकार की सकारात्मक गतिविधियों को भी अपने कव्हरेज में उपयुक्त स्थान देगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों के प्रति हो रहे भेदभाव से उन्हें मुक्त कराने के लिए लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित महिला सशक्तिकरण की अनेक योजनाएं प्रदेश में क्रियान्वित की गईं। किसान कल्याण और कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए सिंचाई पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया। वित्तीय क्षेत्र में भी प्रदेश में कई नवाचार हुए, परिणाम-स्वरूप निवेश बढ़ा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीखो-कमाओ योजना की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार सज्जनों के लिए फूल से अधिक कोमल और दुर्जनों के लिए वज्र से अधिक कठोर है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…