13 वर्ल्डकप में 19 राज्य संघों के क्रिकेटर्स का प्रतिनिधित्व:महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा 42 खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेले, इस बार चार खिलाड़ी शामिल

वनडे वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में खेले हैं। इस राज्य के 40 खिलाड़ियों ने 1975 से 2019 तक वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। इस बार भी महाराष्ट्र के चार खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शार्दूल ठाकुर, श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

महाराष्ट्र में तीन राज्य संघ हैं। इसमें से मुंबई एसोसिएशन से 37, महाराष्ट्र एसोसिएशन से 4 और विदर्भ एसोसिएशन से एक खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेला। अब तक 19 राज्य संघों के क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
मुंबई की ओर से हुई थी पहली शतकीय साझेदारी
वर्ल्ड कप की पहली शतकीय साझेदारी मुंबई के खिलाड़ियों ने की थी। 1975 वर्ल्ड कप में सुनील गावस्कर-फारुख इंजीनियर ने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ 123 रन जोड़े थे।

अब तक 7 स्टेट बोर्ड से आए हैं वर्ल्ड कप के कप्तान
तमिलनाडु के वेंकटराघवन की कप्तानी में टीम शुरुआती 2 वर्ल्ड कप में उतरी। 1983 में हरियाणा के कपिल देव की कप्तानी में जीती। 1987 में भी वे कप्तान थे। 1992, 1996, 1999 में हैदराबाद के अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेली। 2003 में बंगाल के गांगुली व 2007 में कर्नाटक के द्रविड़ थे। 2011 में झारखंड के धोनी ने खिताब जिताया। वे 2015 में भी कप्तान थे। 2019 में दिल्ली के कोहली, इस बार मुंबई के रोहित कप्तान हैं।

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को
वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से शुरू होगा। 10 शहर में कुल 48 मैच होंगे। टूर्नामेंट के वॉर्म-अप मैच 29 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में होगा। 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच लीग स्टेज का आखिरी मैच होगा। 15 और 16 नवंबर को सेमीफाइनल और 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा।

  • Related Posts

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कई दिनों से दरबार राजशाही के खिलाड़ियों के साथ फीस को लेकर समस्या चल रही है. टीम ने इस सीजन में अभी तक कई…

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    Yuvraj Singh: युवा स्टार अभिषेक शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को इंग्लैंड को पांचवें और आखिरी T20 में 150 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े…