MP News: आज 1100 करोड़ के निर्माण कार्यों का बाबा महाकाल की नगरी में भूमिपूजन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 11 करोड़ की लागत से बनी मेघदूत वन पार्किंग का लोकार्पण करेंगे. इसी परिसर में महाकाल भक्त निवास सहित 1100 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे.

बाबा महाकाल की नगरी में आज 1100 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. सीएम महाकाल मंदिर के पास 11 करोड़ की लागत से बनी मेघदूत वन पार्किंग का लोकार्पण करेंगे. इसी परिसर में महाकाल भक्त निवास सहित 1100 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे.

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे राजधानी भोपाल से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे. सुबह करीब 11:15 बजे उज्जैन पहुंचकर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे हरसूद के लिए रवाना होंगे. दोपहर करीब 1:45 बजे हरसूद पहुंचकर जहां जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…