BJP Mahakumbh: महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचें सीएम शिवराज, बोले- विरोधी सोच नहीं पाएंगे होगी ऐसी जीत

BJP Mahakumbh: भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 सितंबर को आयोजित किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जंबूरी मैदान पहुंचकर यहां चल रही महाकुंभ की तैयारियां देखीं. प्रदेश के हर जिले से मंडल स्तर तक के लाखों कार्यकर्ता यहां पहुचेंगे.

इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी. विरोधी सोच भी नहीं पाएंगे हमारी ऐसी जीत होगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यह बात भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा के महाकुंभ की तैयारियों से संबंधित बैठक में कही. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश भाजपा को मिलेगा. मैं दिन भर जनता के बीच रहता हूं. उन्हीं के बीच खाता हूं, घूमता हूं. मैं बता सकता हूं कि इस बार पार्टी की अप्रत्याशित जीत होगी. लोगों के चेहरे के भाव देख कर मैं ये बात कह सकता हूं. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन मंत्री हितानांद शर्मा व अन्य नेता भी मौजूद थे. आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसी की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी.

हर मंडल से जुटेंगे कार्यकर्ता
इस महाकुंभ में भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष और सभी अन्य नेताओं को टारगेट दिया गया है. कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रत्येक जिले के हर एक मंडल से भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर आना है. कार्यकर्ता महाकुंभ की सामग्री प्रत्येक मण्डल में भिजवाई गई है. विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया है.

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी अलर्ट है. बताया जा रहा है कि दो आईजी, पांच डीआईजी और करीब तीन हजार जवान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…