गुरु नानक देव की जयंती के लिए सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान ने जारी किए 3000 वीजा

गुरु नानक देव की जयंती मनाने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहे भारत के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान ने 3000 वीजा जारी किए। इस अवसर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी एजाज खान ने तीर्थयात्रियों को शुभकामना दीं और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। वीजा जारी करना 1974 के धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत आता है।

गुरु नानक देव की जयंती मनाने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहे भारत के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान ने 3000 वीजा जारी किए।

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा कि कार्यक्रम 25 नवंबर से चार दिसंबर तक पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान पाकिस्तान में तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे।

उच्चायोग ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं

इस अवसर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी एजाज खान ने तीर्थयात्रियों को शुभकामना दीं और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। पाकिस्तान उच्चायोग के अनुसार, वीजा जारी करना 1974 के धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत आता है।

पाकिस्तान ने जारी किए तीन हजार वीजा

नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) में कहा कि गुरु नानक देव जी के 554वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 25 नवंबर से चार दिसंबर, 2023 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को लगभग 3000 वीजा जारी किए।

इससे पहले जून में नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने 21 से 30 जून तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाली महाराजा रणजीत सिंह की वार्षिक पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए सिख तीर्थयात्रियों को 473 वीजा जारी किए थे।

  • Related Posts

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, 4 महीने में 1.41 लाख करोड़ रुपये का व्यापार घाटा; आयात ने बढ़ाई मुश्किलें

    इस्लामाबाद। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में 16…