थाइलैंड-श्रीलंका के बाद अब मलेशिया में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री, 1 दिसंबर से मिलेगी सुविधा

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की कि मलेशिया 1 दिसंबर से 30 दिनों तक रहने के लिए चीन और भारत के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा। अनवर ने रविवार देर रात अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस में एक भाषण के दौरान यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वीजा छूट कितने समय के लिए लागू होगी।

अगर आप भी मलेशिया जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब भारतीयों के लिए मलेशिया जाना और भी आसान हो गया है।

दरअसल, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की कि मलेशिया 1 दिसंबर से 30 दिनों तक रहने के लिए चीन और भारत के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा। अनवर ने रविवार देर रात अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस में एक भाषण के दौरान यह घोषणा की। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वीजा छूट कितने समय के लिए लागू होगी।

बता दें कि थाइलैंड-श्रीलंका में पहले ही भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है। अब मलेशिया ऐसा करने वाला तीसरा एशियाई देश बन गया है। इससे पहले मलेशिया ने यह छूट कुवैत, सऊदी अरब, बहरैन, यूएई, तुर्की, जॉर्डन और ईरान को दे रखी है। हालांकि, ये सभी मुस्लिम देश हैं।

चीन और भारत के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं मलेशिया

यहां बता दें कि मलेशिया जाने वाले सबसे ज्यादा पर्यटकों में चीन के लोगों का चौथा और भारत का पांचवा स्थान है। दोनों देश मलेशिया के लिए बड़े बाजार हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मलेशिया में इस साल जनवरी से जून के बीच 9.16 मिलियन पर्यटक आए, जिनमें चीन से 4 लाक 98 हजार 540 और भारत से 2 लाख 83 हजार 885 पर्यटक आए।

मलेशिया के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

महामारी से पहले, 2019 की समान अवधि में चीन से 15 लाख और भारत से 3 लाख 54 हजार 486 लोग मलेशिया गए थे। मलेशिया का यह कदम उनके महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए लागू किया गया है।

इस वर्ष छूट पाने वालों में चीनी और भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वर्तमान में, चीनी और भारतीय नागरिकों को मलेशिया में प्रवेश के लिए वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है।

  • Related Posts

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, 4 महीने में 1.41 लाख करोड़ रुपये का व्यापार घाटा; आयात ने बढ़ाई मुश्किलें

    इस्लामाबाद। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में 16…