भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक साल में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा किए जारी, बनाया नया रिकॉर्ड

भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने पिछले एक साल में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है। दूतावास ने ये वीजा अक्टूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच जारी किया है।

इसके साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि दूतावास ने व्यापार और पर्यटन के लिए लगभग आठ मिलियन विजिटर्स वीजा जारी किए, ये 2015 के बाद से किसी भी वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक है।

इसके अलावा, अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने 6,00,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए, जो वित्तीय वर्ष 2017 के बाद से किसी भी वर्ष में सबसे अधिक है।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने बताया कि पिछले साल 12 लाख से अधिक भारतीयों ने अमेरिका का दौरा किया। दूतावास ने कहा कि इतने तादाद में भारतीयों के अमेरिका जाने से दोनों देशों के रिश्तें मजबूत होंगे।

  • Related Posts

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, 4 महीने में 1.41 लाख करोड़ रुपये का व्यापार घाटा; आयात ने बढ़ाई मुश्किलें

    इस्लामाबाद। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश का व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में 16…