अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, करोड़ों लोग बेहाल; 2 हजार से ज्यादा उड़ाने रद

आर्कटिक तूफानों की सर्द लहर के बीच रविवार को अमेरिका के कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। लाखों अमेरिकियों को बेहद ठंडा मौसम चुनौती बन गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी बर्फीली बारिश और तेज हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग ने बताया कि ने चेतावनी दी है कि मोंटाना और डकोटा में तापमान शून्य से 56 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की आशंका है। न्यूयार्क से लुइसियाना राज्यों तक गवर्नरों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। तूफान के तुरंत बाद मिडवेस्ट और साउथ की उड़ानों में देरी व दो हजार से ज्यादा रद होने के कारण हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

तापमान शून्य से 56 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की आशंका

मौसम विभाग ने बताया कि ने चेतावनी दी है कि मोंटाना और डकोटा में तापमान शून्य से 56 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने की आशंका है। तेज बर्फीली हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बफेलो में लोगों को एक फुट तक बर्फबारी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। 9.5 करोड़ से अधिक लोगों माइनस 17 डिग्री सेल्सियस तापमान में प्रभावित हो सकते हैं।

पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तरी टेक्सास तक भीषण ठंड बढ़ रही है। अधिकारियों ने बफेलो, न्यूयार्क में लोगों को सड़कों से हटने की चेतावनी दी, जहां एक से दो फीट बर्फबारी का अनुमान है।

चुनाव कार्यक्रमों में फेरबदल

जीओपी कॉकस के प्रमुख राज्य आयोवा में भीषण मौसम के कारण चुनाव अभियान कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी के साथ, निक्की हेली, रान डेसेंटिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी ने राष्ट्रपति चुनाव के आगामी अभियान से पहले अपने कार्यक्रमों में फेरबदल किया है।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…