MP: राज्यसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, BJP के चार और Cong के एक उम्मीदवार का चयन

Rajyasabha Election 2024 मध्यप्रदेश से भाजपा की चार और कांग्रेस की एक सीट पर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भाजपा के एल मुरुगन उमेश नाथ महाराज माया नारोलिया बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा में भाजपा के 163 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। मध्यप्रदेश से भाजपा की चार और कांग्रेस की एक सीट पर उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।

15 फरवरी को नामांकन दाखिल

गौरतलब है कि भाजपा ने 14 फरवरी को राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नामों की घोषणा की थी। इसी दिन कांग्रेस ने भी अशोक सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद 15 फरवरी को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरोध में कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है। ऐसे में ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

भाजपा ने इन प्रत्याशियों का दिया नाम

भाजपा प्रत्याशी उज्जैन के उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज से आते हैं। उन्होंने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए काम किया है। इसी तरह तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें पूर्व में भी संगठन ने अवसर दिया। मध्य प्रदेश से एक अन्य प्रत्याशी बंसीलाल गुर्जर का चयन हुआ है, जो किसान वर्ग के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी रही ओबीसी नेता नर्मदापुरम निवासी माया नरोलिया भी प्रत्याशियों में शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से आए एक प्रत्याशी

कांग्रेस ने अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी कर चुके हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से हराया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य

230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा के 163 विधायक हैं और कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डा. एल मुरुगन का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल इसी दिन पूरा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…