छत्तीसगढ़&रायपुर तहसील कार्यालय जर्जर होने से दूसरी जगह शिफ्ट, राजस्व का एक ही जगह होगा काम

रायपुर।

राजधानी रायपुर के तहसील कार्यालय को अब दूसरे जगह पर शिफ्ट किया गया है। दरअसल, कार्यालय भवन पूरी तरज से जर्जर हो चुका था, जिसकी वजह से अब अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय को पुराने नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है। राजस्व से संबंधित सभी काम नर्सिंग हॉस्टल भवन में होंगे।

दूसरी ओर पुराने अनुविभागीय एवं तहसील कार्यालय को तोड़कर वहां नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। नए भवन के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द काम शुरू किया जाएगा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय की शिफ्टिंग का काम अब शुरू हो गया है। यह काम खत्म होते ही विभाग पुराने भवन को तोड़ने की कार्यवाही शुरू करेगा। इसके बाद नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। अब तहसील कार्यालय से जुड़े सभी पत्राचार नए पते पर ही करना होगा। रायपुर तहसील भवन की जगह पर अब चार मंजिला नई बिल्डिंग का निर्माण होने वाला है। यह बिल्डिंग 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हैं। तहसील कार्यालय की नई बिल्डिंग सर्वसुविधायुक्त होगी। चार मंजिला इस बिल्डिंग में तहसीलदारों के बैठने के लिए चैंबर से लेकर कोर्ट अलग-अलग होंगे।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…