SSMB 29: थमन एस ने महेश बाबू को हॉलीवुड सुपरस्टार से किया कंपेयर

MAHE HZ3Zy3MAHE HZ3Zy3

SSMB 29: महेश बाबू और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म SSMB 29 को लेकर लगातार जानकारी आ रही है। इसी बीच फिल्म संगीतकार थमन एस ने महेश बाबू के लुक की तुलना इस हॉलीवुड स्टार से की है। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार, जब एक इंटरव्यू के दौरान थमन से आगामी फिल्म SSMB 29 के बारे में कुछ बताने के लिए कहा गया तब उन्होंने कहा कि फिल्म में विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जुटाने की क्षमता रखती है।

थमन ने महेश बाबू के साथ पहले फिल्म गुंटूर करम में काम किया था। उन्होंने सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग और दर्शकों को फिल्म से क्या उम्मीदें हैं, इस बारे में बात की। साथ ही थनम ने महेश के बारे में एक बहुत ही खास प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”अगर जेम्स बॉन्ड हॉलीवुड का गौरव है, तो महेश बाबू टॉलीवुड के समकक्ष हैं।”
 

महेश बाबू के साथ जमेगी किसकी जोड़ी
इस साल जनवरी में महेश बाबू और एसएस राजामौली ने एक पूजा समारोह के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए एक साथ आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसएस राजामौली ने कथित तौर पर फिल्म के लिए मुख्य महिला किरदार को फाइनल कर लिया है और यह कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं, जो महेश बाबू के साथ टीम में शामिल होंगी।

फिल्म SSMB 29
SSMB 29 एक एक्शन तेलुगु फिल्म है, जिसका निर्देशन एस.एस.राजामौली ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। संगीत एम.एम. केरावनी ने दिया है। फिल्म का निर्माण एम.एम. केरावनी ने किया है। फिल्म SSMB29, 14 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। साउथ निर्देशक एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म का अस्थायी शीर्षक नाम SSMB 29 रखा गया है। वहीं फिल्म की शूटिंग बोर्रा गुफाओं और विजाग में भी शूट की गई हैं।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…