महाकुभ में भगदड़ के बाद आया पीएम मोदी का पहला बयान, कहा&घायलों की हर संभव….

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मंगलवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। इस घटना की पल-पल की जानकारी पीएम मोदी को दी जा रही है। सीएम आदित्यनाथ योगी ने बताया कि सुबह से चार बार पीएम मोदी उनसे बातचीत कर हालात की जायजा ले चुके हैं।

लोगों की हर संभव मदद की जा रही है: पीएम मोदी
वहीं, पीएम मोदी ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए एक्स हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,”प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से बातचीत करते हुए घटना की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं।

संगम नोज की ओर जाने से बचें: सीएम योगी 
भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद आला अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जिस घाट के पास हैं वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि स्नान के लिए कई घाट बनाए गए हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है। सीएम योगी ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

कैसे मची भगदड़?
मौनी अमावस्या के मौके पर संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ बढ़ गई थी। भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग सो रहे श्रद्धालुओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर चढ़ गए।

  • Related Posts

    दिल्ली में 12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका, व्यापारियों ने सोनिया गांधी से की रैली टालने की मांग

    1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्षी रैली को लेकर व्यापारिक संगठनों की चिंता बढ़ी दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्षी दलों की रैली को…

    पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 19 हजार करोड़ रुपये; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान जारी की किस्त, पात्र किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर…