महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताई चिंता, कहा& ये अत्यंत दुखद….

प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मंगलवार रात मची भगदड़ ने देश को झकझोंर दिया। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी चिंता जताई है। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।”

पीएम मोदी ले रहे पल-पल की जानकारी 
इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम योगी ने जानकारी दी कि सुबह से चार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे बातचीत की।

पीएम मोदी ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए लिखा,”प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

भगदड़ मचने की वजह
मौनी अमावस्या के मौके पर संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ बढ़ गई थी। भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग सो रहे श्रद्धालुओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर चढ़ गए।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…