उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माँ नर्मदा जयंती पर किया पूजन

उप-मुख्यमंत्री-शुक्ल-ने-माँ-नर्मदा-जयंती-पर-किया-पूजन

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माँ नर्मदा जयंती पर किया पूजन

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने माँ नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर तुलसी नगर स्थित माँ नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। नर्मदा सेवा समाज द्वारा मंदिर परिसर में तैयार किए गए “मध्यप्रदेश के ब्राह्मण समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथा” के भित्ति चित्र का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अनावरण किया। उन्होंने भित्ति चित्र की सराहना करते हुए कहा कि यह चित्रों हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने समाज के उन सेनानियों के योगदान को नमन किया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्यों का सम्मान किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मंदिर समिति के पदाधिकारी, नर्मदा सेवा समाज के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…