पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प का आयोजन

पक्षी-अवलोकन-एवं-नेचर-कैम्प-का-आयोजन

भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के सहयोग से पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण की जानकारी साझा की गयी। कैम्प में शासकीय हाई स्कूल, नेहरू नगर, भोपाल के 29 छात्र-छात्राओं एवं एक शिक्षिका ने भाग लिया।

नेचर कैम्प में छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-जीव दर्शन स्थल पर विद्यमान गतिविधियों की जानकारी दी गयी। कैम्प में वन, वन्य-जीव और पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियाँ करायी गयीं। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को बाघ, तेंदुआ, भालू, मगर, घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय और सर्प इत्यादि वन्य-जीवों का अवलोकन भी कराया गया। छात्र-छात्राओं को पक्षी दर्शन में किंगफिशर, ओपन बिल स्टॉर्क, बुलीनेक स्टॉर्क कॉर्पोरेट, जकाना और कूट इत्यादि पक्षियों तथा नीडम क्षेत्र में कृत्रिम घोंसले और पक्षियों के पुतले भी दिखाये गये।

कैम्प में स्रोत व्यक्ति के रूप में सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक ए.के. खरे, वन विहार संचालक मीना अवधेश कुमार शिव कुमार, सहायक संचालक वन विहार, संदेश माहेश्वरी और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…