मध्यप्रदेश के घुड़सवारों ने जीते चार पदक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश-के-घुड़सवारों-ने-जीते-चार-पदक,-मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-दी-बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “कॉनकॉड क्रास कंट्री नेशनल इवेंटिंग प्रतियोगिता 2025” में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभाशाली घुड़सवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अकादमी के श्री फराज़ खान और श्री लखा सिंह को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्री नॉइज क्रॉस कंट्री मुकाबले में श्री मोक्ष पटेल और श्री हमजा अकील को भी बधाई दी है, जिन्होंने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रचलित खेलों के साथ विशिष्ट खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता प्रसन्नता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई थी।

 

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…