समन्वित प्रयासों व आमजनों में जागरूकता से कैंसर का होगा निदान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

समन्वित-प्रयासों-व-आमजनों-में-जागरूकता-से-कैंसर-का-होगा-निदान:-उप-मुख्यमंत्री-शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान समुचित उपचार के लिये महत्वपूर्ण है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कैंसर उपचार के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। शासकीय अस्पतालों के साथ ही निजी चिकित्सालय में इस बीमारी के विरूद्ध लड़ाई में सहभागी बन रहे हैं। सभी के समन्वित प्रयासों व आमजनों में जागरूकता से ही कैंसर मुक्त देश का मार्ग प्रशस्त होगा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में वॉकाथन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

नेशनल हास्पिटल रीवा के संयोजन में आयोजित रैली कलेक्ट्रेट परिसर में आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अटल पार्क में समाप्त हुई। रैली में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    घायल बकरी को लेकर रोते हुए एसपी कार्यालय पहुंचा शख्स, पड़ोसी पर पैर तोड़ने का आरोप

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार, अधिकारियों ने पशु चिकित्सा परीक्षण कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक भावुक कर देने वाला…

    मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, दीपावली पर साफ रहेगा मौसम और अब बढ़ेगी ठंड

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि,…