महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. या

महाकुंभ-में-जाने-से-पहले-स्थिति-पर-नजर-रखें,-सामान्य-स्थिति-में-ही-करें-यात्रा-:-मुख्यमंत्री-डॉ.-या

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में प्रयागराज स्नान के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महाकुंभ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती जिला कलेक्टर्स को सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी अपने संदेश में महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पहले भीड़/जाम की स्थिति पर नजर बनाए रखें और आवागमन के रास्तों की जानकारी पहले से ही जुटा लें। अगर यात्रा असुविधाजनक हो तो यात्रा कुछ दिन के लिए स्थगित करें और मार्ग ठीक होने पर ही आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यद्यपि सरकार श्रद्धालुओं के लिए सभी चौक-चौबंद व्यवस्थाएं कर रही है, तथापि श्रद्धालु कुछ जरूरी सामान साथ लेकर भी चलें, जिससे अगर रास्ते में कहीं रुकना पड़े, तो किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…