कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्र सम्मेलन

कूनो-नेशनल-पार्क-में-चीता-मित्र-सम्मेलन

भोपाल
कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में सेसईपुरा में चीता मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 100 चीता मित्र शामिल हुए। चीता मित्रों से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की। चीता मित्रों द्वारा परियोजना से जुड़े अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किये।

सम्मेलन में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आईजी-एनटीसीए, क्षेत्रीय निदेशक और टाइगर रिजर्व के उप निदेशक उपस्थित थे।

चीतों के पुनर्वास के दो सफल वर्ष पूर्ण होने पर हुई कार्यशाला

श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से चीता पुन: प्रवेश के दो सफल वर्षों की पूर्णता के अवसर पर 17-18 फरवरी, 2025 को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चीता प्रोजेक्ट की परिचयात्मक प्रस्तुति और परियोजना के तहत किये गये कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया गया। कार्यशाला के बाद फील्ड विजिट भी किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के मैदानी कर्मचारियों के साथ चर्चा की।

कार्यशाला में वन विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय निदेशक और टाइगर रिजर्व के उप निदेशक शामिल हुए।

 

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…